Table of Contents How Can I Improve My Digestion Fast | Super Steps to Boost Digestive Health

How Can I Improve My Digestion Fast|Super Steps to Boost Digestive Health
पाचन में कमी के कारण
How Can I Improve My Digestion Fast|Super Steps to Boost Digestive Health
दोस्तो हमारे शरीर की सारी गतिविधि हमारे पाचन से जुडी होती है। इसलिए पाचन में आई गड़बड़ी का असर हमारी त्वचा बाल, आँखे, दिमाग और सभी अंदरूनी अंगों पर भी पड़ता है। पाचन प्रक्रिया में अलग अलग इंटर्नल ऑर्गन एक साथ मिलकर काम करते हैं और खाए गए भोजन को पचाकर। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्वों से शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करते हैं। जब खाया गया भोजन बहुत जल्दी या बहुत देर से पचता है। खायी गयी चीजें शरीर को नहीं लगती। बार बार या बहुत कम भूख लगती है। सुबह उठते ही पेट साफ़ नहीं होता या दिन भर में बार बार फ्रेश होने जाना पड़ता है तो ऐसी स्थिति पाचन की कमजोरी का संकेत होती है। पाचन कमजोर होने की वजह से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, छाती में जलन, अपचन, कब्ज़, सरदर्द, आलस, थायराइड, प्रोबलम, दस्त, त्वचा पर दाग धब्बे और पिंपल्स, आतों में सुजन और सड़न, एंजाइटी और स्ट्रेस। रात को नींद ना आना, घबराहट, पाइल्स और हड्डियों में दर्द जैसी समस्या होना शुरू हो जाती है। क्योंकि जब भोजन पचता नहीं है तो ये हमारे पेट में ही सड़ने लगता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कमजोर पाचन भोजन के सभी पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में असमर्थ होता है, जिसकी वजह से शरीर में हमेशा किसी न किसी न्यूट्रिएंट की कमी बनी ही रहती है। कभी आँखों की कमजोरी तो कभी बालों का पकना और झड़ना शरीर में ताकत की कमी और कमजोरी की शुरुवात खराब पाचन से ही होती है। इसलिए पाचन का हमेशा सही तरह से काम करना बहुत जरुरी होता है। आज के इस Blog में हम जानेंगे कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जो हमारे पाचन को खराब करने और कमजोर बनाने के लिए जिम्मेदार होती है और साथ ही हम बात करेंगे कुछ जरुरी टिप्स और बेहद असरदार घरेलू नुस्खों की जिनकी कुछ ही दिनों के इस्तमाल से पाचन पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत हो जाएगा और साथ ही पेट से जुडी हर तरह की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।

How Can I Improve My Digestion Fast|Super Steps to Boost Digestive Health
पाचन में सुधार कैसे करें
How Can I Improve My Digestion Fast|Super Steps to Boost Digestive Health
सबसे पहले बात करते हैं पाचन को सुधार कर स्वस्थ बनाने वाले कुछ असरदार नुस्खों की~ हमारे शरीर में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। पाचन के कमजोर होने की सबसे मुख्य वजह होती है पेट में अच्छे बैक्टीरिया की कमी होना। अच्छे बैक्टीरिया की कमी से पेट और आतों में भोजन को पचाने वाले पाचक रस की कमी आ जाती है, जिससे भोजन ठीक तरह से नहीं पचता और खाने के बाद पेट फूलना, भारीपन, खट्टी डकारें, अपचन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या होने लगती है। दही एक प्रोबायोटिक फूड की श्रेणी में आता है। दही और जीरे का मिश्रण पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाने और पाचन की स्थिति को सुधारने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। एक कटोरी दही में एक चम्मच मिश्री पाउडर, आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर रोजाना इसका दिन में खाना खाने के बाद सेवन करें। रोजाना इसके सेवन से पाचन के लिए जरुरी अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा शरीर में बढ़ती जाती है और पाचन शक्ति पहले से ज्यादा मजबूत होती जाती है। खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है और साथ ही यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने तथा पेट को ठंडक प्रदान करने के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। हर बार खाना खाने के बाद 1 से 2 चम्मच सौंफ चबा चबा कर खाएं। मिठास के लिए सौंफ के साथ मिश्री का सेवन भी किया जा सकता है। सौंफ खाने से मुंह में लार की मात्रा बढ़ती है जो कि भोजन को तेजी से पचाने में बहुत फायदेमंद होती है। जिन लोगों को खाने के बाद खट्टी डकारें, ब्लोटिंग या सीने में जलन होने जैसी समस्या रहती है। उन्हें खाने के बाद सौंफ जरूर खाना चाहिए।
कई लोगों के पेट में पैंक्रियाटिक जूसेस एसिड्स की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से खाना पेट में ठीक तरह से नहीं पचता। ऐसे में खाना खाने से पहले एक कप पानी में एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर पीएं। या फिर एक अदरक के टुकड़े को निम्बू के रस में भिगो कर चबा चबाकर खा लें। ऐसा करने से हमारा पेट भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है और इससे पाचक रस भी भरपूर मात्रा में बनते हैं। रात के भोजन के 1 से 2 घंटे बाद हल्दी वाले दूध का सेवन करें। सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से पाचन अच्छा होता है। सुबह पेट भी खुल कर साफ होता है और साथ ही शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है। अब बात करते हैं पाचन किन-किन कारणों से कमजोर होता है? यह सबसे आम गलती है जिस पर आज 90% लोग ध्यान नहीं दे रहे। क्या आप जानते हैं? किसी भी चीज को खाते समय वह 50% हमारे मुंह में ही पच जाती है और बचा हुआ 50% उसे हमारा पेट पचाता है। जल्दीबाजी में जब हम भोजन को ठीक तरह से नहीं चबाते तो बाद में हमारे पेट को इसे पचाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है और धीरे धीरे हमारा पाचन कमजोर होने लगता है। इसलिए हमेशा भोजन धीरे धीरे और अच्छी तरह चबा चबा कर खाएं।
अच्छे पाचन के लिए शरीर में पानी का भरपूर मात्रा में होना जरुरी है। जो लोग पानी कम पीते हैं उन्हें अक्सर कब्ज और अपचन की समस्या रहती है। इसलिए दिन भर के दौरान कम से कम 6 से 7 गिलास पानी जरूर पिएं। जिन लोगों का रोजाना भोजन करने का समय निर्धारित नहीं होता, उनका पाचन हमेशा गड़बड़ाया हुआ ही रहता है। कभी जल्दी कभी देर से भोजन करने से हमारा डाइजेशन पूरी तरह डिस्टर्ब हो जाता है और पेट संबंधित समस्याएं लगातार बनी रहती है। मैदे से बनी हुई चीजें हमारे पाचन की दुश्मन होती है। सफेद ब्रेड, पाव, बेकरी फूड और बिस्किट जैसी मैदे से बनी हुई चीजों का कम से कम सेवन करें क्योंकि इनमें ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है जो हमारे पाचन की गति को धीमा बनाती है। इंस्टेंट कुकिंग के लिए आजकल ज्यादातर चीजें पैकेट में मिलने लगी है। हमारा पेट फ्रेश यानि की ताजी चीजों को ही सबसे बेहतर तरीके से बचा पाता है और ताजी बनी चीजें ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। ज्यादतर पैकेट में मिलने वाली चीजों को 1 से 2 साल तक खराब होने से बचाए रखने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तमाल किया जाता है। साथ ही लंबे समय तक स्वाद भी बरकरार रहे, उसके लिए इनमें कई तरह के टेस्ट इनहेनसर केमिकल्स (Taste Enhancer Chemical) का भी इस्तमाल होता है।
How Can I Improve My Digestion Fast|Super Steps to Boost Digestive Health
इसलिए पैकेट में मिलने वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति धीमी और कमजोर होने लगती है। इन सभी चीजों के अलावा खाने से जुड़े कुछ जरुरी नियम भी है, जिनका पालन नहीं करने से पाचन तो खराब होता ही है। साथ ही कई तरह की नई नई बीमारियां भी शरीर में पैदा होने लगती है। तो उम्मीद करते है कि आपको सब समझ आ गया होगा।
अगर वीडियो अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें और हमारे चैनल Fitness Secret को Subscribe करे और Visit on Health Darbar
I want to voice my admiration for your kind-heartedness giving support to people who absolutely need help on this important field. Your very own commitment to passing the message up and down ended up being unbelievably informative and have in most cases enabled many people just like me to realize their goals. Your new interesting suggestions denotes so much to me and extremely more to my office workers. Thanks a lot; from all of us.