Table of Contents Summer Season
फरवरी खत्म हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह में टेम्परेचर में और बदलाव होने की उम्मीद है। दिन में गर्मी और तेज होगी, वहीं अभी रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है।
गर्मी (Summer) का मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर की जरूरतें भी बदलती हैं, इसलिए लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी है।
गर्मी करीब आ रही है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल इन्फेक्शन और पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए इस गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
तो चलिए, आज Fitness Secret में बात करेंगे कि मौसम बदलने पर किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? साथ ही जानेंगे कि-
- मौसम बदलने पर लाइफस्टाइल और खानपान में क्या बदलाव जरूरी है?
- इस मौसम में इन्फेक्शन और वायरल बीमारियों से कैसे बच सकते हैं?
मौसम बदलने पर बीमारियों का खतरा क्यों बढ़ता है?

Summer Season
फरवरी-मार्च के महीने में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होता है। बदलता मौसम शरीर के लिए आसान नहीं होता है। शरीर को नए वातावरण के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगता है। इस दौरान इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर की बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा गर्मियों में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा अधिक रहता है।
मौसम बदलने पर किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?

Summer Season
मौसम बदलने पर सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा गर्मियों में भोजन जल्दी खराब होने लगता है, जिससे डायरिया, पेट दर्द और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर आना और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मौसम में बदलाव के कारण बॉडी क्लॉक पर भी असर पड़ता है, जिससे नींद भी प्रभावित हो सकती है।
मौसम बदलने पर बढ़ता इन बीमारियों का रिस्क
- सांस संबंधी समस्याएं
- वायरल बुखार
- पाचन संबंधी समस्याएं
- सनबर्न और स्किन इन्फेक्शन
- सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD)
- सर्दी-खांसी और फ्लू
बदलते मौसम में सेहत कैसे बचाएं

Summer Season
मौसम बदलने के साथ हमें अपनी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। इससे हम मौसमी बीमारियों और वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं।
मौसम बदलने के साथ इन 7 आदतों में करें बदलाव
- सुबह-शाम हल्की 1 ठंडक होने पर ठंड से बचाव करें।
- ज्यादा मिर्च-मसाला या 2 तला-भुना न खाएं।
- शरीर को हाइड्रेटेड 3 रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
- सोने और जागने का सही समय तय करें।
- हैवी एक्सरसाइज करने से बचें।
- अभी कूलर एसी चलाने से बचें।
1. कपड़ों में बदलाव:
मौसम बदलते ही अचानक हल्के कपड़े न पहनें। सुबह-शाम फुल स्लीव्स या हल्के ऊनी कपड़े पहनें और दिन में आरामदायक कपड़ों का चयन करें।
2. खानपान में बदलाव:
- पाचन क्रिया धीमी होने से तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें।
- हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक आहार लें।
- गर्म पेय से ठंडे पेय पर अचानक न शिफ्ट हों, यह पाचन पर असर डाल सकता है।
3. डिहाइड्रेशन से बचाव:
- दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं।
- बहुत ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी न लें, इससे गले की समस्याएं हो सकती हैं।
4. लाइफस्टाइल में बदलाव:
- मौसम बदलते समय हैवी एक्सरसाइज से बचें।
- सोने-जागने का सही समय निर्धारित करें और 7-8 घंटे की नींद लें।
- तुरंत कूलर-पंखे का उपयोग न करें, इससे सर्दी-जुकाम का खतरा हो सकता है।
तो दोस्तों, अगर वीडियो पसंद आई हो, तो लाइक जरूर करें! अगर आप हमारे चैनल Fitness Secret पर नए हैं, तो अभी सब्सक्राइब करें और सेहत से जुड़े सभी नए अपडेट सबसे पहले पाएं। मन में कोई सवाल या शंका है? तो बेझिझक कमेंट में पूछें।
हमेशा हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए, और रोज़ कुछ नया सीखते रहिए, ताकि आपकी सेहत बनी रहे शानदार! धन्यवाद।
Leave a Comment